Tuesday , 20 October 2026
Home आगरा Agra News: NSUI protest over NEP exam results in University…#agranews
आगरा

Agra News: NSUI protest over NEP exam results in University…#agranews

337

आगरालीक्स…विवि​ में एनएसयूआई छात्रों का हंगामा. एनईपी परीक्षा परिणाम में कमियों का आरोप लगाते हुए परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचे, की नारेबाजी

आगरा विश्वविद्यालय में आज छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। विश्वविद्यालय द्वारा दो दिन पूर्व एनईपी का परीक्षा परिणाम जारी किया है। उसमें बहुत कमियां दिख रही हैं। आज कई कॉलेजों के छात्र इकट्ठा होकर विश्वविद्यालय आये और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर पहुंच गए। परीक्षा नियंत्रक हमेशा की तरह पीछे के दरवाजे से निकल गए। उसके बाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई के छात्र नेता छात्रों के समर्थन में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। उसके बाद कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. पीके सिंह छात्रों से वार्ता करने आये लेकिन उनकी छात्रों और एनएसयूआई छात्र नेताओं की खूब नोंकझोंक हो गयी और कार्यवाहक कुलसचिव बिना बात किये हुए ही अपने कार्यालय में चले गए। छात्र भी उनके पीछे कुलसचिव कार्यालय में घुस गए और वहीं पर बैठ गए। छात्रों की मांग थी कि उनको जानबूझकर कर फैल कर दिया गया है।

कई छात्रों ने बाहर विश्वविद्यालयों में अपना प्रवेश ले लिया लेकिन विश्वविद्यालय ने परिणाम में गलतियां कर दी है जिस की वजह से उन्हें दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश में समस्या हो रही है। छात्रों की मांग थी कि उनकी परिणाम की समस्याओं को तुरंत समाधान किया जाए और आरटीआई खोली जाए। कार्यवाहक कुलसचिव ने कहा कि जल्दी ही छात्रों की समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा और समस्त छात्रों के लिए आरटीआई खोल दी जाएगी।

विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारी जानबूझकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं एक तरफ विश्वविद्यालय की कुलपति आधा अधूरा त्रुटिपूर्ण परिणाम जारी करने पर वाहवाही बटोर रहीं है, जबकि सच्चाई यह है कि छात्र आज भी परिणाम के लिए भटक रहे हैं।विश्वविद्यालय के अधिकारी सिर्फ मेडिकल के कोर्सों पर मेहरबान है, मेडिकल के छात्रों के लिए ही आरटीआई और चुनौती मूल्यांकन खोला जाता है। सभी छात्रों के लिए आरटीआई और चुनौती मूल्यांकन खोला जाए।

एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऐजेंसी द्वारा जितने भी परिणाम घोषित किये जा रहे हैं, सब मे त्रुटि की जा रही है ऐसी एजेंसी पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। प्रदर्शन में विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गौरव शर्मा, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अंकुश गौतम, जिलाध्यक्ष सतीश सिकरवार, पूर्व छात्र संघ सचिव ललित त्यागी, गोविंद जादौन, उत्कर्ष उपाध्याय, आकाश, पूजा, अंकित कुमार, पारुल शर्मा, अभिजीत सिंह, राजकुमार, अमन राठौर , रश्मि कुमारी, रुबीना,अफसाना एवं अन्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand Dandia Night was held in Sector-6, Awas Vikas, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डांडिया नाइट में झूमे लोग. आवास विकास सेक्टर-6 में हुआ...

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

error: Content is protected !!