आगरालीक्स (17th October 2021 Agra News)… आगरा में डेंगू के बीच कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी. जानिए आज के आंकड़े.
आगरा में डेंगू बुखार के बीच अब कोरोना मरीजों की संख्या भी धीरे—धीरे बढ़ने लगी है। आगरा में रविवार को सक्रिय मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया। प्रशासन ने रविवार को बीते 24 घंटे के आंकड़े जारी किए। इसके तहत आगरा में पिछले 24 घंटे में 4275 मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके साथ ही कोरोना के सक्रिय मरीज अब पांच हो गए हैं। हालांकि एक मरीज स्वस्थ भी हुआ है। #Agra में अबतक 25764 #Covid19 मरीजों में से 25301 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

तीन दिन में लिए गए 14 हजार से अधिक सैंपल
प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, 15 अक्टूबर से अब तक 14894 सैंपल लिए गए हैं। इसमें दो नए मरीज मिले। 15 अक्टूबर को 7150 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। 16 अक्टूबर को 3469 सैंपल लिए गए थे, जबकि 17 अक्टूबर को 4275 सैंपल लिए गए।