आगरालीक्स…आगरा से हिल स्टेशन की ओर रुख कर रहे लोग..नैनीताल, शिमला, मनाली, ऋषिकेश के साथ वैष्णोदेवी जाने वालों की संख्या बढ़ी. ट्रेन में वेटिंग, नहीं मिल रही सीट….
भीषण गर्मी से परेशान आगरा के लोग फैमिली के साथ अब हिल स्टेशंस के साथ ही ठंडे इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं. आगरा से जाने वालों की संख्या इतनी अधिक है कि ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है…1 महीने तक की वेटिंग चल रही है. जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक करा रखी हैं, वे लोग ही आसानी से ट्रेन के जरिए यात्रा कर रहे हैं लेकिन अभी टिकट बुक करने वालों के सामने काफी परेशानी खड़ी हो रही है.

लोगों को पसंद आ रहे ये स्थल
आगरा से बाहर घूमने जाने वाले लोगों के लिए फिलहाल सबसे अधिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के इलाके ही फेवरेट बने हुए हैं. इनमें भी सबसे अधिक नैनीताल, मंसूरी, मनाली, चारधाम, शिमला, कुल्लू, रिषीकेश, वैष्णोदेवी प्रमुख हैं. गोवा भी लोगों का पसंद बना हुआ है. इसके अलावा साउथ में कन्याकुमारी, रामेश्वरम, ऊटी भी लोग जाना चाह रहे हैं.
इसी महीने है अधिकतर प्लान
आगरा से बाहर घूमने जाने वालों का प्लान इसी महीने का ही है, क्योंकि जुलाई से बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं. ऐसे में लोग टूर प्लान कर रहे हैं. जिन लोगों को ट्रेन में सीट्स उपलब्ध नहीं हो रही हैं, वे ट्रेवल एजेंसीस के जरिए अपनी यात्रा कर रहे हैं. इसके अलावा अपने वाहन से जाने वालों की संख्या भी काफी बढ़ी है.
होटल हाउसफुल, रेट्स भी बढ़े
इधर गर्मी में टूरिस्ट सीजन होने के कारण हिल स्टेंशस पर होटल, गेस्ट हाउस से लेकर धर्मशालाओं तक में कमरे नहीं मिल रहे हैं. अगर कहीं मिल भी रहे हैं तो वहां के रेट्स दो से तीन गुना अधिक कर दिए गए हैं. इसके कारण लोगों को अधिक बजट बनाना पड़ रहा है.