आगरालीक्स…आगरा आ सकते हैं सीएम योगी. 26 मार्च को राजा की मंडी के इस मंदिर में जाएंगे. अधिकारियों ने मंदिर परिसर और जीआईसी ग्राउंड में परखी व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा में संभावित/प्रस्तावित कार्यक्रम में आगमन की दृष्टिगत मण्डल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने संयुक्त रूप से जीआईसी मैदान और राजा मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 25, 26, और 27 मार्च को आयोजित त्रिदिवसीय कार्यक्रम को लेकर जीआईसी मैदान में होने वाली तैयारियों को परखा। यहाँ तैयार किये जा रहे कार्यक्रम मंच, पंडाल एवं लगाई जाने वाली स्टाल व प्रदर्शनी स्थल का मुआयना किया। संबंधित अधिकारियों को ससमय तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इसके बाद राजामंडी स्थित दरियानाथ मन्दिर परिसर का निरीक्षण किया। यहाँ 26 मार्च को होने वाले शंखढाल भंडारा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संभावित आगमन को लेकर मन्दिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा हुई एवं संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाये रखने के निर्देश दिये। इस दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।