आगरालीक्स…आगरा में वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका ने बीच सड़क पर कर दी प्रेमी की धुनाई. एक घंटे तक चला ड्रामा
आगरा में आज वेलेंटडाइन डे पर प्रेमी—प्रेमिका का प्रेम नहीं बल्कि लड़ाई का मामला सामने आया है. बीच सड़क पर नाराज प्रेमिका ने अपने प्रेमी की धुनाई कर डाली. करीब एक घंटे तक सड़क पर दोनों के बीच यह ड्रामा चलता रहा. बाद में पुलिस के पहुंचने से सभी वहां से भाग निकले.

ये है पूरा मामला
मामला किरावली के अछनेरा चौराहा का है. बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर यहां किसी बात पर एक प्रेमिका अपने प्रेमी पर भड़क गई. उसने बीच सड़क पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान प्रेमी युवक के साथ आया एक अन्य युवक दोनों को किसी तरह मनाने की कोशिश करता रहा लेकिन नाराज प्रेमिका नहीं मानी. वह लगातार कहती रही कि इसने मेरी जिंदगी खराब कर दी. इस बीच किसी ने वीडियो भी बना लिया. इधर सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी वहां से भाग निकले.