Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: One and a half lakh notices of house tax canceled…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: One and a half lakh notices of house tax canceled…#agranews

172

आगरालीक्स…आगरा के लोगों को मेयर ने दी राहत. हाउस टैक्स के डेढ़ लाख नोटिस किए निरस्त…सदन में जमकर हुआ हंगामा

आगरा में बुधवार को नगर निगम के सदन में जमकर हंगामा हुआ. मनमाने ढंग से हाउस टैक्स जारी होने पर पार्षदों ने साईं कंपनी के खिलाफ सवाल उठाए. पार्षदों के साथ पूर्व मंत्री समेत सभी ने हाउस टैक्स के खिलाफ हंगामा जिया जिसके बाद महापौर ने हाउस टैक्स के करीब डेढ़ लाख नोटिस निरस्त कर दिए हैं. इस दौरान नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे (आईएएस) भी मौजूद रहे. साथ ही सदन में आगरा छावनी से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश जी ने भी विभिन विषयों पर अपने विचार रखे.

May be an image of 6 people, people sitting, people standing and indoor

गलत एसेसमेंट का आरोप, पार्षदों ने किया विरोध
मनमानी ढंग से हाउस टैक्स सर्वे पर खूब हंगामा हुआ. पार्षद के साथ ही पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने भी साईं कंपनी के सर्वे पर सवाल उठाए. कहा कि, गलत एसेसमेंट किया गया है. जिसका पार्षदों ने विरोध किया. कंपनी का सर्वे पर रोक लगाने की मांग की. पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि, उनका मकान एक मंजिला है. जिसे चार मंजिला मकान बताकर हाउस टैक्स का नोटिस दिया. ऐसे ही अन्य पार्षदों ने कहा कि, एक मंजिल के मकान को दो से तीन मंजिल दर्शा कर गृह कर के नोटिस भेजे गए हैं. इस पर मेयर नवीन जैन ने पार्षदों की बात सुनने के बाद सांई कंपनी की ओर से जारी किए गए नोटिस को निरस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. इससे अब आगरा शहर में जारी किए गए डेढ़ लाख नोटिस निरस्त कर दिए हैं.

सर्वे पर भी लगी रोक
नगर निगम में आज हाउस टैक्स को लेकर जारी सर्वे पर भी रोक लगा दी गई है. आगरा में करीब 3.20 लाख घरों का सर्वे हाउस टैक्स के तहत किया जाना था. इनमें से डेढ लाख का हो चुका था लेकिन अब नगर निगम की ओर से फिलहाल सर्वे पर रोक लगा दिया गया है और डेढ़ लाख घरों को जारी हाउस टैक्स के नोटिस भी कैंसिल कर दिए गए हैं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : This is the best time to eat mangoes in Agra, but the common man is unable to enjoy them due to high prices.

आगरालीक्स…आगरा में आम किस दाम ? आवक बढ़ने से दशहरी के भाव...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th June 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at the Radhakrishna Temple in Agra’s Lawyers Colony#agranews

आगरालीक्स…सोशल मीडिया पर रील्स, स्टेटस ने लोगों को अपने वास्तविक लक्ष्य से...

error: Content is protected !!