आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा में होली पर बेकाबू कार के आधा दर्जन लोगों को चपेट में लेने से एक युवक की मौत के बाद हत्या में केस तरमीम, हिस्ट्रीशीटर के जीजा की थी कार। ( Agra News : One died after car hit, IO Line Haazir#Agra)
आगरा में 13 मार्च की रात को गैलाना रोड असोपा हॉस्पिटल के पास बेकाबू कार ने लोकेश बघेल, सनी, प्रीतम, माधव सहित अन्य लोगों को चपेट में ले लिया था। इलाज के दौरान लोकेश की मौत होने के बाद परिजनों ने आईएसबीटी के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था। इस मामले में सिकंदरा थाने में अंकित उर्फ डाके, शोभित यादव, छोटे उर्फ विजय, राहुल, अमित चौहान, गोपाल को नामजद किया था।
हत्या में तरमीम हुआ केस
इंस्पेक्टर सिकंदरा के अनुसार, इस मामले में लापरवाही भी विवेचक अशो सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। हत्या में केस तरमीम किया गया है। जांच में सामने आया है कि गाड़ी शोभित यादव की थी और शोभित यादव गैंगस्टर आलोक यादव का जीजा है।