आगरालीक्स…Agra News: सतर्क रहें, आगरा में एक ही दिन में कुत्ते ने 14 लोगों को काटा, चार की हालत गंभीर, एसएन रेफर। ( Agra News: One dog bitten 14 people of Four village in Agra#Agra )
आगरा के बाह के झाड़े की गढ़ी में सोमवार को कुत्ता एक घर में घुस आया, घर में वर्षा अपने चार साल के बेटे शिवम को निहला रही थी, कुत्ते ने शिवम की पीठ में काट लिया। इसके बाद घर के बाहर बैठे बुजुर्ग करन सिंह के दोनों हाट काट लिए। ग्रामीणों ने कुत्ते को खदेड़ दिया।
एक के बाद एक तीन अन्य गांवों में 12 लोगों को काटा
इसके बाद कुत्ता बगल के गांव फरैरा पहुंच गया, यहां कुत्ते ने 65 साल की सुख देवी, चार साल की पल्लवी और उसके तीन साल के भाई वंश को काट लिया। ग्रामीणों के खदेड़ने पर कुत्ता रैका गांव पहुंच गया, यहां उसने उर्मिला देवी के हाथ में काट लिया। यहां से भी ग्रामीणों ने कुत्ते को भगा दिया। कुत्ता तरासों गांव पहुंच गया और किसान कालीचरन के पैर में काट लिया, इसके बाद स्कूल से लौट रही कक्षा दो की छात्रा रोहिनी, रीना देवी, विनोद कुमार के साथ ही हर्ष, रिषभ, आदित्य, देवेंद्र को भी कुत्ते ने काट लिया। चार को एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर कराया है।