आगरालीक्स …आगरा के मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में नर्सिंग छात्रों को एक महीने की स्पेशल ट्रेनिंग, डी एडिक्शन सेंटर भी। ( Agra News : One month training for Nursing students in Institute of mental health#Agra )
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में संस्थान में लघु अवधीय प्रशिक्षण हेतु निर्धारित दरों के पुर्ननिर्धारण एवं प्रतिमाह 160 के स्थान पर 200 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दिये जाने के निर्णय के क्रम में अवगत कराया गया कि आगामी शैक्षिक सत्र से इसे लागू किए जाने के बाद अनुमानित आय में लगभग 1.37 करोड़ की वृद्धि होगी। आय-व्यय की वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी। अवगत कराया गया कि निर्धारित 25 करोड़ की आय के सापेक्ष दिसंबर 2024 तक लगभग 17.39 करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है। निर्देश दिए गये कि जिन मदों में प्रगति अच्छी नहीं है उसमें सुधार किया जाए।