आगरालीक्स…आगरा में कार में बैठकर लाखों रुपये का लग रहा था आनलाइन सट्टा. पांच सट्टेबाज पुलिस ने किए अरेस्ट. ये सामान हुआ बरामद
आगरा के थाना हरीपर्वत पलिस, सर्विलांस स्वाट, सीआईडबल्यू टीम के संयुक्त आपरेशन द्वारा लाखों रुपये के आनलाइन सट्टे का व्यापार करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से एक लैपटॉप, 15 मोबाइल, 5100 रुपये कैश व एक हुंडई गाड़ी बरामद की है.
कार में बैठकर खेला जा रहा था आनलाइन सट्टा
शुक्रवार रात को पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त व चैकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिछले दिनों आगरा शहर में जो आईपीएल की सट्टेबाजी का काम जोर शोर से चल रहा है, आज वही लोग एक गाड़ी में बैठकर आईएसबीटी के नए पुल के नीचे आईपीएल की सट्टेबाजी का काम आनलाइन कर रहे हैं. इस सूचना पर पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची.

पुलिस ने देखा कि कुछ लोग लैपटॉप पर काम कर रहे हैं और सट्टे के संबंध में आवाज प्रतीत हो रही थी. पुलिस ने चोरों ओर से घेरकर पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों व गाड़ी की तलाशी लेने पर एक लैपटॉप, 5100 रुपये कैश व 15 मोबाइल बरामद हुए हैं. पुलिस ने मोबाइल व लैपटॉप चेक किए तो आईपीएल सट्टेबाजी से संबंधित स्क्रीन शॉट व फोटो पाये गये. बरामदगी के संबंध में बतायाग या कि हम लोग आईपीएल की सट्टेबाजी का काम कर रहे थे. हम सभी आईपीएल के सट्टे की खाईबाड़ी का काम संयुक्त रूप से करते हैं, जिससे हमको मोटा मुनाफा होता हे.
ये हैं बदमाशों के नाम
सिद्धार्थ गुप्ता
जीशान
दीपक कुशवाह
शाहिद खान
अजय