आगरालीक्स…आगरा की सभी विधानसभाओं में होगी ‘विधायक खेल स्पर्धा—2025’. एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी कुश्ती, भारोत्तोलन जैसे होंगे खेल. आनलाइन पंजीकरण
जिला युवा कल्याण अधिकारी बृजेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद आगरा में युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने एवं खेलों के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु मा. विधायक खेल स्पर्धा 2025″ का आयोजन इस माह जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा है। इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क तथा शारीरिक-मानसिक विकास को बढ़ावा देना है।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनमें प्रमुख रूप से1. एथलेटिक्स,2. वॉलीबॉल,3. कबड्डी,4. कुश्ती,5. भारोत्तोलन,6. बैडमिंटन,,7. फुटबॉल,8. जूडो जैसे खेल शामिल होंगे। सभी प्रतिभागी युवा साथी पोर्टल (https://yuvasaathi.up.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं या नीचे दिए गए qr code ko scan कर website के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पंजीकरण की अंतिम तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। आयु वर्ग के अनुसार प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगी, जिनकी आयु मानक सूची पोर्टल पर उपलब्ध है।