आगरालीक्स…आगरा में गर्भवती महिलाओं के लिए 50 रुपये में ओपीडी. “गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम” में जाइए और परामर्श लीजिए. जानिए टाइमिंग सहित पूरी जानकारी
गर्भाधान संस्कार का पालन करने से गर्भवती के पेट में पल रहा शिशु स्वस्थ, संस्कारवान व मेधावी जन्मता है। इसी उद्देश्य से “श्री चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट” के बैनर तले आगरा में खतैना रोड प्रताप नगर में नवनिर्मित 5 मंजिले भवन में स्थापित “गर्भाधान संस्कार एवं मैटरनिटी होम” सेवा के पहले चरण की शुरुआत ओपीडी सेवा से 3 नवम्बर को हो रही है। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अरुण श्रीवास्तव के कर कमलों द्वारा दोपहर 12 बजे होगा। यह जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक कुमार एडवोकेट व महासचिव मनोज अग्रवाल ने इस सेवा का पत्रक जारी करने के दौरान दी।
कांता माहेश्वरी ने बताया कि ओपीडी सेवा रविवार को छोड़कर रोजाना सायंकाल 3.30 से 6 बजे तक उपलब्घ होगी। प्रसूति व महिला रोग विशेषज्ञ डा. सुरभि धाकरे गर्भवतियों को महिला रोगों से बचने व प्रसूति संबंधित जानकारी देगी। सेवा शुल्क मात्र 50/ निर्धारित है। निधि अग्रवाल ने शहर की प्रमुख प्रसूति व महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स की भी हफ्ते में एक दिन सेवा यहाँ उपलब्ध कराने के प्रयास किये जाने की जानकारी दी। बताया कि कॢई महिला डाक्टर्स ने इसके लिए अपनी सहमति भी दे दी है।
डा.सुनीता गर्ग ने बताया कि सेवा प्रकल्प के दूसरे चरण में अरबिंदो सोसाइटी, जैन सोसाइटी आदि के निर्देशन में गर्भवतियों को गर्भधारण से लेकर प्रसूति तक हर माह के दौरान की योग शिक्षा व गर्भाधान संस्कार प्रशिक्षण शुरू किया जायेगा। तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही जल्द ही यहां “गर्भाधान फार्मेसी सेवा” भी शुरू होगी । राजीव जैन ने बताया कि नगर व आस-पास के मैटरनिटी होम्स के समन्वय से यहां “मदर मिल्क बैंक” भी स्थापित होगी।ताकि किसी कारणवश मां का दूध उपलब्ध न होने के कारण नवजात शिशुओं के जीवन को कोई खतरा पैदा न हो। इस मौके पर अंजू जैन, श्वेता गर्ग, नरेन्द्र अग्रवाल, सीए अंकुर अग्रवाल व मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल आदि मौजूद रहे।