आगरालीक्स…आगरा में दीपावली पर आतिशबाजी चलाने का समय तय किया गया है. सिर्फ इतने घंटे पटाखे चलाने की है अनुमति. पढ़ें पूरी खबर
आगरा में प्रशासन द्वारा दीपावली पर आतिशबाजी चलाने का समय निश्चित कर दिया है. प्रशासन द्वारा आगरा में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है. ऐसे में लोग दीपावली वाले दिन रात 8 बजे से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

दीपावली खुशियों का त्योहार है. इस दिन आतिशबाजी चलाने का भी क्रेज सभी में होता है और देर रात तक आतिशबाजी चलती रही हैं लेकिन पर्यावरण को नुकसान होने और आगरा की हवा दूषित न होने के लिए प्रशासन ने इस बाद दीपावली पर सिर्फ दो घंटे ही आतिशबाजी चलाने की अनुमति दी है. एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा. एक दिसंबर 2020 के एनजीटी और 23 जुलाई 2021 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत तिजले में हरित पटाखों की ही बिक्री निर्धाथ्रत समय सीमा में होगी. पटाखें बिक्री का समय सुबह दस बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गयाह ै.