Thursday , 6 August 2026
Home आगरा Agra News: Orthopaedic Society raised awareness among police personnel regarding CPR, correct working posture, and the protection of bones and joints…#agra
आगरा

Agra News: Orthopaedic Society raised awareness among police personnel regarding CPR, correct working posture, and the protection of bones and joints…#agra

55

आगरालीक्स…आगरा में पुलिसकर्मी होंगे स्वस्थ तो शहर की सुरक्षा भी होगी पुख्ता. आर्थोपेडिक सोसाइटी ने पुलिसकर्मियों को सीपीआर, सही कार्य मुद्रा, हड्डियों एवं जोड़ों की सुरक्षा के लिए प्रति किया जागरूक…

राष्ट्रीय अस्थि एवं जोड़ दिवस के अवसर पर आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी (AOS) और आगरा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में ‘आगरा मूव्स बेटर–2026’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वस्थ प्रहरी–सशक्त पुलिस’* कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत मेमोरियल हॉल, पुलिस लाइन्स, आगरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपातकालीन जीवनरक्षक तकनीक CPR, सही कार्य-मुद्रा, हड्डियों एवं जोड़ों की सुरक्षा तथा ड्यूटी से संबंधित मांसपेशीय समस्याओं से बचाव के प्रति जागरूक करना था।

डॉ. रजनीश मिश्रा ने CPR का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थिति में समय पर और सही तरीके से दिया गया CPR किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी ने Police Workplace Ergonomics पर प्रस्तुति देते हुए लंबे समय तक खड़े रहने, पैदल गश्त, वाहन चलाने, कंप्यूटर पर कार्य करने, शस्त्र संभालने तथा भार उठाने के दौरान अपनाई जाने वाली सही कार्य-मुद्राओं की जानकारी दी। उन्होंने गर्दन, कमर, कंधों और घुटनों के दर्द से बचाव के लिए ड्यूटी के बीच छोटे विराम, नियमित स्ट्रेचिंग तथा सही तकनीक अपनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल, डीसीपी अली अब्बास, डीसीपी अलका सारस्वत तथा एसीपी राम प्रवेश गुप्ता ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और कार्यक्षमता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और व्यावहारिक प्रश्नों के उत्तर भी दिए। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. डीवी शर्मा, अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. अशोक विज, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. संजीव वोहरा, डॉ. संजय चतुर्वेदी तथा डॉ. रजनीश मिश्रा ने सहभागिता की। विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और दर्द की समय रहते पहचान के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में यातायात पुलिस, पुलिस लाइन्स के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न इकाइयों के अन्य पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने सभी उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वास्थ्य, सही कार्य-मुद्रा, नियमित व्यायाम और सुरक्षित कार्य-पद्धतियों को अपनाने की शपथ दिलाई। आगरा ऑर्थोपेडिक सोसाइटी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में लगातार सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य पूरे समाज की सुरक्षा से जुड़ा है। ‘आगरा मूव्स बेटर–2026’ के माध्यम से शहर के विभिन्न वर्गों को हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों और बेहतर गतिशीलता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha continue at Mahakaleshwar Dham in Agra

आगरालीक्स…आगरा में श्रीराम की मनोहारी बाल लीलाओं और विश्वामित्र यज्ञ प्रसंग से...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: The former Janakpuri committee accorded a grand welcome to the organizing committee

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव में तैयारियों के साथ ही छाने लगा उत्साह....

आगरा

Agr News: Bharat Vikas Parishad Amritam organized a Bhajan Sandhya at the Shiva Temple located in State Bank Colony, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिव उपासना एवं भजन संध्या में गूंजे भोलेनाथ के जयकारे....

error: Content is protected !!