आगरालीक्स…आगरा में पीएसी सिपाही की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत. चार महीने पहले हुई थी शादी. घर पहुंचा शव तो बेसुध हुई पत्नी…
आगरा के हाइवे स्थित कुबेरपुर चौराहा पर मंगलवार की रात को पीएसी सिपाही की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई. वह अलीगढ़ जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे लेकिन कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. सिपाही की चार महीने पहले ही शादी हुई थी. बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो पत्नी बेसुध हो गई. मां भी अपने होश खो बैठी थी. घर में कोहराम मच गया. शाम को राजकीय सम्मान के साथ सिपाही का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

तीन साल पहले लगी थी नौकरी
थाना मंसुखपुरा के गांव पापरी नागर में 26 वर्षीय मनोज कुमार रहते थे. मनोज कुमार तीन साल पहले पीएसी में भर्ती हुए थे और इस समय अलीगढ़ की 38वीं वाहिनी में उनकी तैनाती थी. वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. चार महीने पहले ही मनोज की शादी हुई थी. इस समय उनकी ड्यूटी ताजमहल सुरक्षा में लगी हुई थी और उनकी पीएसी कंपनी आगरा के मंडी समिति स्थल पर रुकी हुई थी. मंगलवार को उन्हें किसी सरकारी काम से अलीगढ़ जाना था. इसके लिए वह कुबेरपुर के पास मंगलवार रात को वाहन के इंतजार में खड़े थे. बताया जाता है कि पीछे से तेज गति से आए एक कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मनोज गंभीर रूप से घ्ज्ञायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाके लिए आगरा भेजा जहां उनकी मौत हो गई. थाना प्रभारी एत्मादपुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बुधवार शाम को ाजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया.