आगरालीक्स… आगरा में एक काॅलोनी में पड़े युवक के शरीर में हलचल न होने पर जुटी भीड़, पुलिस एंबुलेंस से अस्पताल ले गई है, मुंह से खून निकल रहा है और शरीर ठंडा पड़ा हुआ था।
आगरा के दयालबाग के टेगोर नगर में बुधवार रात को एक युवक पड़ा हुआ था, स्थानीय लोगों ने युवक के शरीर में हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को एंबुलेंस से एसएन ले गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक के मुंह से खून निकल रहा था और शरीर ठंडा पड़ा हुआ था। युवक के परिजन भी आ गए।