आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नवनिर्मित पोइया घाट, दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल से उतरने वाला हिस्सा धंसा, कई घंटे फंसे रहे वाहन। ( Agra News: Pantoon Bridge exit towards Khandauli collapsed)
आगरा में पोइया घाट, दयालबाग से खंदौली के बीच पीपों का पुल यानी पांटून पुल बना है। इससे वाटरवक्र्स, रामबाग, टेढ़ी बगिया के जाम से बचने और 15 किलोमीटर की दूरी कम होने से वाहन चालक के साथ ही कार और हल्के वाहनों का आवागमन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह लोग अपने कार्यालय, फैक्ट्री, दुकान पर जाने के लिए पांटून पुल पर पहुंचे तो खंदौली की तरफ से पुल पर चढ़ने वाला हिस्सा पानी के कटाव से धंस गया। पुल पर चढ़ने और उतरने में समस्या आ रही थी
, सुबह आठ बजे ठेकेदार ने बालू के कटटे डालकर पुल का ढलान बनाया। इसके बाद लोहे की चादर डाली जिससे वाहर पुल से नीचे उतर सकें, तीन तीन घंटे में पुल की मरम्मत हो सकी। इस दौरान खंदौली और पोइया घाट, दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मरम्मत होने के बाद पुल पर आवागमन शुरू हो सका।
पुल का अभी नहीं हुआ है औपचारिक शुभारंभ
पांटून पुल का अभी औपचारिक शुभारंभ नहीं हुआ है। मगर, पुल के बनते ही बड़ी संख्या में वाहन गुजरने लगे हैं, इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।