आगरालीक्स…आगरा के ताजमहल में पहुंचे परमहंस. बोले—प्राचीन शिव मंदिर है ताजमहल. शाहजहां रेपिस्ट. इसका नाम लेना भी कलंक…जानें और क्या—क्या बोल गए परमहंस
अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य आज ताजमहल देखने के लिए पहुंचे. उन्होंने यहां पर्यटक की तरह प्रवेश किया. हाथ में दंड लेकर पहुंचे परमहंस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. उन्होंने ताजमहल को प्राचीन शिव मंदिर बताया और कहा कि वह इसीलिए दर्शन करने यहां आए हैं. उन्होंने शाहजहां को रेपिस्ट कहा. उन्होंने कहा कि वह शाहजहां का नाम भी नहीं लेना चाहते, क्योंकि उसने अपनी ही बेटी से शादी की थी. उसके साथ संबंध बनाया था. वो एक रेपिस्ट है.
आचार्य ने कहा कि एएसआई चीफ ने कहा था कि अगर आपके धर्म दंड में कुछ नहीं है तो आप इसे ताजमहल में ले जा सकते हैं. मेरा मानना है कि अगर मुस्लिम टोपी पहनकर ताजमहल में जा सकता है तो हम धर्मदंड लेकन क्यों नहीं जा सकते.
उन्होंने लव जिहाद पर भी कहा कि अगर हिंदू लड़की लव जिहाद में फंसती है तो वह जीते जी नरक में चली जाती है. हमारे सनातन में तो महिला को देवी का दर्शन दिया जाता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं कोई विवाद करने नहीं आया हूं, जैसे सब जा रहे हैं, वैसे हम भी जा रहे हैं. हम शांति से जाएंगे और शिव मंदिदर के दर्शन करके लौट आएंगे.