आगरालीक्स…आगरा के प्रीसेज स्कूल में रन फॉर किड्स के लिए 4 किमी की मैराथन में दौड़े पैरेंट्स. फिट रहने के लिए किया गया प्रेरित
आगरा के कमला नगर स्थित प्रीसेज स्कूल की दोनों यूनिटों के अभिभावकों एवं पिताओं, के लिए 4 किलोमीटर की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पोईया घाट, दयालबाग से शुरू की गई। इस मैराथन का उद्देश्य बच्चों की ओर से स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना तथा फिट और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना था, क्योंकि मैराथन का शीर्षक "रन फॉर किड्स" था। मैराथन में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं बच्चों व उनकी मम्मियों ने पापाओं को उत्साहवर्धन किया। दौड़ पूरी होने के बाद पहले छह स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान मित्यांश के फादर, द्वितीय स्थान मयंक के फादर और तृतीय स्थान कृतिका के फादर ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों में खेल भावना और ऊर्जा देखने योग्य रही। मैराथन के उपरांत सभी प्रतिभागियों के लिए स्वस्थ एवं पौष्टिक नाश्ते की व्यवस्था भी की गई, जिससे स्वास्थ्य और संतुलित आहार के महत्व का संदेश दिया जा सके। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक विवेक गर्ग व प्रधानाचार्या पायल गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और अभिभावकों दोनों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करते हैं और पारिवारिक सहभागिता को भी मजबूत बनाते हैं। उपप्रधानाचार्य श्री राजेंद्र पाराशर ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संचालन में स्कूल की शिक्षिकाओं मैरिज शर्मा, मेघा शर्मा, साक्षी अरोरा, गीता पाठक शिल्पी अग्रवाल अमित तिवारी राखी कुशवाहा श्रुति जैन दीपिका गुप्ता, क्षमा शर्मा, चिंकी शर्मा और नीलम बघेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।