आगरालीक्स….Agra News: आगरा के केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (केपी हॉस्पिटल) को दिल्ली के पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने अधिग्रहण कर लिया है। कई और बड़े हॉस्पिटलों के अधिग्रहण के लिए चल रही वार्ता। नए साल से केपी हॉस्पिटल का संचालन दिल्ली का पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल करेगा। ( Agra News: Park Group Of Hospital’s acquire KP Institute of Medical Sciences, Agra#Agra )
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के बाग मुजफ्फर रोड पर पुराने रघुनाथ टॉकीज पर अप्रैल 2023 में केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लांच किया गया था, इसमें इमरजेंसी सहित मल्टी स्पेशियलिटी के इलाज की सुविधाओं के साथ ही आईवीएफ के बाद रोबोटिक सर्जरी भ्ज्ञी शुरू की गई थी। दिल्ली के पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने विस्तार करते हुए केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का अधिग्रहण कर लिया है। नए साल से केपी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज का संचालन पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल करेगा।
इस साल की दूसरी बड़ी डील
आगरा में इस साल हेल्थ केयर सेक्टर में तीन बड़ी डील हुई हैं पहली डील मार्च में मेट्रोपोलिस लैब ने की थी, इसके बाद यथार्थ ग्रुप ने और अब पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल ने डील की है। यह इस साल की दूसरी सबसे बड़ी डील मानी जा रही है। हेल्थ केयर सेक्टर में आगरा में दिल्ली और एनसीआर के बड़े ग्रुप लगातार निवेश कर रहे हैं। एक पुराने हॉस्पिटल को लेकर भी डील चल रही है जबकि एक अन्य हॉस्पिटल का संचालन नए साल से आगरा से बाहर का ग्रुप करने जा रहा है।