आगरालीक्स …Agra News : आज पार्किंसंस डे है, 60 साल में होने वाली हाथ पैर में कंपन की बीमारी अब 35 साल में भी होने लगी है। ( Agra News : Parkinsons cases increases in early age#Agra )
पार्किंसंस की बीमारी में हाथ पैर में कंपन होने लगता है, चलने में समस्या आती है और आगे की तरफ झुक जाते हैं। यह बीमारी 60 साल के बाद होती थी, दिमाग में उम्र बढ़ने के साथ कई तरह के डीजनरेटिव प्रक्रियाएं होती हैं इससे डोपामिन बनने कम हो जाता है और शरीर का संतुलन बिगड़ने लगता है मांसपेशियां जकड़ जाती हैं।
इलाज से थम सकती है बीमारी
पार्किंसंस के मरीजों को समय से इलाज मिल जाए तो 10 साल तक बीमारी को रोका जा सकता है लेकिन अधिकांश केस में बीमारी के प्रारंभिक लक्षण पता नहीं चलते हैं और बीमारी बढ़ती जाती है।