Tuesday , 21 April 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Paul’s Titan and Peter’s Superkings won the matches in the Kajeko Cricket Tournament being played in Agra…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Paul’s Titan and Peter’s Superkings won the matches in the Kajeko Cricket Tournament being played in Agra…#agranews

429

आगरालीक्स… आगरा में खेले जा रहे काजिको क्रिकेट टूर्नामेंट में पॉल्स टाइटन और पीटर्स सुपरकिंग्स ने जीते मैच. डॉ. शशांक जैन और अभिनव टंडन बने मैन आफ द मैच..

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा सेंट जॉन्स कॉलेज के मैदान पर पूर्व छात्रों के लिये आयोजित काजिको क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले गये। लीजेंड वर्ग में पॉल्स टाइटन ने एकतरफा मैच में पीटर्स सुपरकिंग्स को 29 रन से पराजित कर दिया। पीटर्स सुपरकिंग्स के कप्तान ने टॉस जीत कर पॉल्स टाइटन को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 135 रन बनाये। मुकेश आसवानी ने 28 बॉल पर 33, रचित माहेश्वरी ने 17 बॉल पर 17 और नरेंद्र रमानी ने 13 बॉल पर 14 रन का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स की टीम पॉल्स टाइटन के डॉ. शशांक जैन की घातक गेंदबाज़ी का सामना करने में असफल रही और पूरी टीम 18.1 ओवर में 106 रन ही बना सकी। डॉ. आशुतोष गुप्ता ने 20, कृष्ण कालरा ने 17 और कार्तिक गंभीर ने 15 रन बनाये । मैन ऑफ़ द मैच डॉ. शशांक जैन ने 4 ओवर में मात्र 22 रन देकर तीन और 6 विकेट लिये। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार यस बैंक के क्लस्टर हैड अजय खन्ना और ज़ोनल हेड रोहित सोनी ने प्रदान किया।

दूसरा मैच स्टार वर्ग का खेला गया जिसमे टॉस पॉल्स टाइटन ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैंसला लिया। पीटर्स सुपरकिंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। नकुल मनचंदा ने 29 बॉल पर 33, अर्चित सहगल ने 30 बॉल पर 29 और यतिन खंडेलवाल ने 18 बॉल पर 20 रन बनाये। पीटर्स सुपरकिंग्स के अभ्युदय चोपड़ा और अंकुर करमाकर ने 3-3 विकेट लिये। जवाब में पॉल्स टाइटन निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। पवनदीप बग्गा ने 54 और अंकुर करमाकर ने 33 रन बनाये। पीटर्स सुपरकिंग्स के अभिनव टंडन को महत्वपूर्ण 3 विकेट लेने पर मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फ़िलिप, डॉ. निशांत चौहान, हर्ष महाजन, अमित शुक्ला, अनमोल कोहली, संजय अग्रवाल, अंकुर सिंह, मनीष आसवानी, हर्षवर्धन शर्मा आदि उपस्थित रहे।अंपायर शुभम् सिंह व भुवनेश चौधरी रहे। स्कोरिंग रोहित सिंह ने और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!