Saturday , 22 February 2025
Home आगरा Agra News: Petha laddus prepared in 56 different flavors will go from Agra to Ayodhya…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Petha laddus prepared in 56 different flavors will go from Agra to Ayodhya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा से अयोध्या जाएंगे 56 तरीके के अलग—अलग फ्लेवर से तैयार पेठे के लड्डू. रामजी को लगेगा भोग…

22 जनवरी एक ऐतिहासिक दिन के रूप मनाया जा रहा है। इस दिन रामलाल विराजमान हो रहे है। अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। ऐसे में पूरे देश में जश्न का माहौल हैं। वही ताज नगरी आगरा का मशहूर पंछी पेठा भी इसमें भागीदारी करने जा रहा है। आगरा का मशहूर पंछी पेठे के अलग अलग फ्लेवर के 56 तरीके के लड्डू तैयार किए गए, जिनको अयोध्या में स्थित राम मंदिर में भेजा जा रहा है और वहां पर इन लड्डू का भोग लगाया जाएगा। इसको तैयार करने के लिए पंछी पेठा के कर्मचारियों के द्वारा दिन रात मेहनत करके अलग अलग फ्लेवर के पैठे से बने 56 तरीके के लड्डू तैयार कर दिए गए है। अब यह भोग भगवान राम को समर्पित किया जाएगा।

ऐतिहासिक दिन में भागीदारी लेना हमारी खुशकिस्मती
पंछी पेठा के डायरेक्टर अमित गोयल के बताया कि 500 साल बाद एक बार फिर से भगवान राम विराजमान हो रहे है। इससे बड़ी खुशी कोई और नही हो सकती। इस दिन को दिवाली के रूप में मनाएंगे। इस ऐतिहासिक दिन में भागीदारी करना हमारी खुशकिस्मती है। हमारा पंछी पेठा पूरी दुनिया में मशहूर है। ऐसे में हमने भी भगवान राम के चरणों में पैठे के बने लड्डू का भोग चढ़ाने की सोची, हमारी कर्मचारियों की मेहनत से 56 तरीके के अलग अलग फ्लेवर में पैठे के बने लड्डू तैयार किए गए है। इन लड्डूओ अब अयोध्या राम मंदिर में भेजा जा रहा है। जहा पर इन लड्डुओ का भोग भगवान राम को लगाया जाएगा। आगरा का पंछी पेठा भगवान राम के चरणों में होगा, उससे ज्यादा खुशी हमारे लिए कुछ नही होगी।

इस फ्लेवर में तैयार किए गए है पैठे के लड्डू
पंछी पेठा के मालिक अमित गोयल ने बताया कि हमारे कर्मचारियों के द्वारा मुख्य रूप से गुलाब, मलाई, चॉकलेट, ब्लू बेरी, स्ट्रॉबेरी, ऑरेंज, पाईनेपल, मैंगो , रोज़, कॉफीबाइट, मलाई कुल्फी , गुलाब जामुन, खुश, देशी खंड, अंजीर, पिस्ता, बादाम, अखरोट, चिरोंजी, कोकोनट, चिलगोजा, बनाना, खजूर, एनर्जी, केसरी, इलायची, वनीला, कीवी, पेड़ा पेठा, रसभोग, रसगुल्ला, मिल केक, लेमन, मिनट, रसमलाई, गाजर, डोडा, रबड़ी, छेना आदि फ्लेवर के लड्डू तैयार किए गए है। यह सभी थालियों में सजाकर भगवान राम के चरणों में पेश किए जायेंगे। इस दौरान सुभाष चंद गोयल, रितु गोयल, राघव गोयल, राम मोहन, रिधिमा गोयल, आदि उपस्थित थे

Related Articles

आगरा

Taj Mahotsav 2024: Devotional songs of Radha Krishna and Holi of Braj on the Muktakashi stage of Sadar created an atmosphere…#agranews

आगरालीक्स…सदर के मुक्ताकाशीय मंच पर राधा कृष्ण की भक्ति गीतों और ब्रज...

आगरा

Agra News: Shri Ram Katha happening in Balkeshwar Mahadev Temple of Agra…crowd of devotees gathered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बल्केश्वर महादेव मंदिर में हो रही श्रीराम कथा…भक्तों की उमड़ी...

आगरा

Taj Mahotsav 2025: People’s hearts beat on Sufi ghazals and poetry in Taj Mahotsav…watch video

आगरालीक्स…खामोश लव हैं झुकी हैं पलकें, दिलों में उल्फत नई नई है…तुम्हारा...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 22 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!