आगरालीक्स ……आगरा में पेट्रोल और डीजल के रविवार को रेट, वित्तीय संस्थानों का दावा, आने वाले कुछ दिनों में 22 से 25 रुपये तक पेट्रोल डीजल के बढ़ सकते हैं रेट।

आगरा में पेट्रोल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। 22 मार्च से 27 मार्च के बीच में पेट्रोल के रेट 3.20 रुपये और डीजल के रेट 3.21 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। इससे पहले नवंबर 2021 में पेट्रोल के रेट 107 रुपये तक पहुंच गए थे लेकिन चुनाव के चलते पेट्रोल के रेट 95.02 रुपये कर दिए गए, 137 दिन तक पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़े थे।
पेट्रोल के रेट 13 से 25 रुपये तक बढ़ने की आशंका
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए वित्तीय संंस्थानों ने आने वाले दिनों में पेट्रोल के रेट 13 से 25 रुपये और डीजल के रेट 10 से 22 रुपये तक बढ़ने की आशंका जाहिर की है।
आगरा में रविवार को पेट्रोल के रेट 98.71 रुपये
आगरा मेें रविवार को डीजल के रेट 90.29 रुपये
पेट्रोल और डीजल के बढ़ सकते हैं रेट
पेट्रोल 13.10 रुपये से 24.90 रुपये
डीजल 10.60 रुपये से 22.30 रुपये तक