Wednesday , 22 July 2026
Home फिरोजाबाद Agra News: Physical abuse with class 11th student in Agra region….#firozabadnews
फिरोजाबाद

Agra News: Physical abuse with class 11th student in Agra region….#firozabadnews

222

आगरालीक्स…आगरा रीजन में कक्षा 11 की छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म. दहशत में आई छात्रा ने जान देने के लिए किया ये काम….

आगरा मंडल के फिरोजाबाद में शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां कक्षा 11 की छात्रा के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. दहशत में आई छात्रा ने जान देने के लिए कई दवाइयां एक साथ खा ली, लेकिन परिजनों ने किसी तरह उसे कमरे से बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है.

मामला थाना उत्तर क्षेत्र का है. यहां रहने वाली कक्षा 11 की एक छात्रा आज दोपहर को अपने घर में अकेली थी. उसकी मां काम करने के लिए गई थी जबकि छोटे भाई और बहन घर के बाहर थे. आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसके घर में घुस आया और छात्रा को अकेला देख उसने कमरें में अंदर बंद कर लिया. उसके बाद दुष्कर्म कर आरोपी वहां से भाग गया. घ्ज्ञटना से दहशत में आई छात्रा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और घर में रखी कई बीमारियों की दवाएं एक साथ खा कर जान देने की कोशिश की.

अन्य लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना लड़की की मां को दी. सूचना पर मां घर पहुंच गई. कमरा अंदर से बंद था और बाहर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे. कमरे का दरवजा तोड़ा तो देखा उनकी बेटी बेहोश है. सूचना पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर आगई. छात्रा को गंभीर हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि लड़की की मां ने दुष्कर्म की बात कही है. लड़की के होश में हाने के बाद ही मामले की जानकारी हो सकेगी. मामले की जांच की जा रही है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

फिरोजाबाद

Crime News: Son beats father to death with a baseball bat…#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…शर्मनाक…बेटे ने बेसबॉल बैट से पिता को तब तक पीटा जब तक...

फिरोजाबाद

Firozabad Accident News: Car crashes into truck on new bypass; mother and 8-year-old son killed, three injured

फिरोजाबादलीक्स…दर्दनाक एक्सीडेंट, नए बाईपास पर ट्रक में घुसी कार, मां और 8...

फिरोजाबाद

Firozabad News: Body of Class 10 student found near railway tracks; murder alleged

फिरोजाबादलीक्स…रेलवे ट्रेक किनारे मिला 10वीं की छात्रा का शव. स्कूल जाने के...

फिरोजाबाद

Tragic: Two sisters die of snakebite….#firozabadnews

फिरोजाबादलीक्स…दुखद, सांप काटने से दो सगी बहनों की मौत. बेड पर सो...

error: Content is protected !!