आगरालीक्स ….आगरा में पीएनजी का कनेक्शन ज्यादा लोगों तक मुहैया कराया जाएगा, 20 हजार घरों में पीएनजी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी, इसके लिए टोल फ्री नंबर 6390905009 पर संपर्क कर सकते हैं।
आगरा में ग्रीन गैस कंपनी द्वारा पीएनजी की आपूर्ति की जा रही है, आगरा में पीएनजी के 55000 उपभोक्ता हैं। पीएनजी की पाइप लाइन शहर के अलग अलग हिस्सों में बिछाई जा रही है। इन क्षेत्रों में अब पीएनजी के कनेक्शन दिए जाएंगे।

इन क्षेत्रों में दिए जाएंगे पीएनजी कनेक्शन
ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी ने शाहगंज, पथौली, ईदगाह, रोहता में पीएनजी की पाइप लाइन बिछाई गई है। इन क्षेत्रों में अब पीएनजी कनेक्शन दिए जाएंगे, इन क्षेत्रों में करीब 20 हजार लोगों को पीएनजी कनेक्शन दिए जाने हैं।
कनेक्शन का शुल्क और चार्ज
पीएनजी का कनेक्शन अभी संजय प्लेस, खंदारी, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कालोनी क्षेत्रों में है और आपूर्ति की जा रही है। पीएनजी का कनेक्शन का चार्ज 7354 रुपये है, यह बिल के साथ जुड़कर आएगा, कनेक्शन लेने से पहले नहीं देना होगा। वहीं, पीएनजी का चार्ज 45 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर है।