आगरालीक्स…आगरा की इस कॉलोनी में 7 घंटे तक नहीं हुई पीएनजी गैस की सप्लाई. खाना बनाने के लिए लोग रहे परेशान. कॉलोनीवासी बोले—मैसेज तो आया करे
आगरा में बुधवार दोपहर 12 बजे से केदार नगर कॉलोनी की पीएनजी आपूर्ति बंद कर दी गई. शाम करीब सात बजे तक आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. इसके कारण कॉलोनीवासी खाना बनाने के लिए काफी परेशान रहे. दोपहर के समय स्कूल से बच्चों के घर आने पर खासकर उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा. बच्चों को दोपहर का खाना खिलाने के लिए फिर उन्हें कोई दूसरा उपाय करना पड़ा.

बिना मैसेज दिए कर दी जाती है सप्लाई बंद
कॉलोनीवासियों का कहना है कि पीएनजी गैस की सप्लाई बिना लोगों को मैसेज दिए बंद कर दी जाती हैं. अगर टोरंट पावर की तरह पहले से इसको लेकर अलर्ट मैसेज आ जाए तो किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े. लोग वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध पहले से कर सकेंगे. कुछ लोगों का ये भी कहना था कि कहीं से आग लगने की जानकारी मिलने पर ही सप्लाई बंद कर दी गई.