आगरालीक्स ….आगरा में पीएनजी की लाइन हुई क्षतिग्रस्त, घरों में नहीं बना रात का खाना, रेस्टोरेंट से मंगाना पड़ा खाना। #agrapnglinedamage# #agranews##todayagranews#

आगरा के दयालबाग क्षेत्र में बुधवार रात को पीएनजी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लोग परेशान हो गए, इंतजार करते रहे लेकिन पीएनजी की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। इसके चलते बाहर से खाना मंगाना पड़ा।
63 एमएम की लाइन क्षतिग्रस्त
दयालबाग क्षेत्र में पीएनजी की 63 एमएम क लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। ग्रीन गैस के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज का मीडिया से कहना है कि टोरंट पवार द्वारा पीएनजी की 63 एमएम की पीएनजी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त की गई है। पाइप लाइन का मरम्मत कार्य रात में ही शुरू कर दिया गया था।