आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज और कल 30 घंटे तक पीएनजी आपूर्ति बाधित रहेगी। घरों में न नाश्ता बन पाएगा और न घाना, कंट्रोल रूम का नंबर जारी। ( Agra News: PNG supply disrupt in 50000 house for 30 hours from today#Agra )
आगरा में 80 हजार घरों में पीएनजी की सप्लाई है। सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में नाला निर्माण का कार्य चल रहा है, नाले के नीचे आठ इंच की स्टील की गैस पाइपलाइन है, इस गैस पाइप लाइन को
शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए गेल ने 30 घंटे का क्लोजर मांगा है। इसके लिए ग्रीन गैस लिमिटेड यानी गेल द्वारा डीएम को पत्र भेजा गया है।
आज सुबह छह से कल दोपहर 12 बजे तक 50 हजार घरों में नहीं आएगी पीएनजी
गेल के सहायक महाप्रबंधक विपणन सूर्य प्रकाश गुप्ता के अनुसार, बुधवार सुबह छह से गुरुवार यानी नौ अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक करीब 30 घंटे पीएनजी नहीं आएगी। 80 हजार पीएनजी के उपभोक्ता हैं करीब 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे। इसके साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर सीएनजी स्टेशन भी बंद रहेगा। कमला नगर, पश्चिमपुरी, पथौली, दयालबाग, सिकंदरा, शाहगंज, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक से 16, बिचपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में पीएनजी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
कंट्रोल रूम के नंबर
9927811227, 9927811226, 9927811225,