आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल पूरे शहर में पीएनजी और सीएनजी नहीं आएगी, सुबह की चाय और नाश्ते का इंतजाम कर लें। जानें कितने बजे से पीएनजी सप्लाई होगी सुचारू। ( Agra News: PNG supply to 80000 houses & CNG to 30 station supply stop for 6 hours on 20th May 2025#Agra)
ग्रीन गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी और पीएनजी की पाइप लाइन की मरम्मत मंगलवार को की जाएगी। इसके लिए मंगलवार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति बाधित रहेगी, दोपहर 12 बजे के बाद सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति की जाएगी।
80 हजार घरों में ठप रहेगी पीएनजी
आगरा में करीब 80 हजार घरों में पीएनजी की सप्लाई होती है। मंगलवार को सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक पीएनजी की आपूर्ति 80 हजार घरों में नहीं होगी। वहीं, शहर में 30 सीएनजी स्टेशन हैं, एक लाख से अधिक वाहनों को को इन स्टेशन से सीएनजी मिलती है। सीएनजी स्टेशनों से भी आपूर्ति नहीं होगी।
दोपहर 12 बजे के बाद सीएनजी और पीएनजी मिलेगी
ग्रीन गैस लिमिटेड के मैनेजर किशन कुमार के अनुसार, मंगलवार सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक पीएनजी और सीएनजी बाधित रहेगी, दोपहर 12 बजे के बाद आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।