आगरालीक्स…आगरा में 125 वर्ग गज की जमीन के लिए बड़े भाई की हत्या करने वाला युवक पुलिस ने किया अरेस्ट
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बड़े भाई की हत्या करने के बाद फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. आरोपी को आधी रात कोे सौ फुटा रोड से पकड़ लिया गया. डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.ये था मामला
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला किशनलाल में 125 वर्गगज के मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया. सोमवार देर रात भूरा उर्फ हुब्बलाल की उसके ही छोटे भाई ने हत्या कर दी. घटना के बाद मृतक की पत्नी कृष्णा ने थाने में तहरीर देकर देवर सत्तो उर्फ संतोष के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया. विवादित 125 वर्गगज जमीन मृतक के पिता मोहर सिंह के नाम पर है. परिवार के लोग बेटी की शादी के लिए जमीन बेचना चाहते थे, लेकिन भूरा, सत्तो और शिशुपाल के बीच कब्जे को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था.