Monday , 26 October 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Police arrested KS Rana, former professor of Agra College and owner of Krishna College, Agra…#agranews

1.5k

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज के मालिक केएस राणा को पुलिस ने किया गिरफ्तार. ओमान का हाईकमिश्नर बनकर ले रहे थे वीआईपी प्रोटोकॉल….फर्जी दस्तावेज बनाकर कर रहे थे धोखाधड़ी

आगरा कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर और कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के मालिक केएस राणा को गाजियाबाद की थााना कौशाम्बी पुलिस ने अरेस्ट किया है. केएस राणा ने खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर फर्जी दस्तावेज के जरिए बना लिया था और अधिकारियों एवं लोगों के साथ धोखाधड़ी कर वीआईपी प्रोटोकॉल ले रहा था. वर्तमान में वह इंडिया जीसीसी ट्रेड काउंसिल नाम की एनजीओ से जुड़ा हुआ था लेकिन वह खुद को जीसीसी यानी गल्फ कंट्री काउंसिल से बताकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की आंख में धूल झोंक रहा था. आरोपी का पर्सनल सेक्रेट्री प्रोटोकॉल पत्र जारी करता था. पुलिस ने इसके पास से 01 आईडी कार्ड, 42 विजिटिंग कार्ड, 01 लाल नीली बत्ती, 01 प्लेट नम्बर HR 26 CN 0088 व 01 नीले रंग की प्लेट नम्बर 88 CD 01 लगी हुई काले रंग की मर्सिडीज कार बरामद की है. आरोपी के खिलाफ धारा 319 (2),318 (4), 336(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया है.

सही पहचान छुपा कर ले रहा था वीआईपी प्रोटोकॉल
जांच में थाना कौशाम्बी पुलिस टीम के सामने आया कि केएस राणा फर्जी दस्तावेज बनाकर लोक सेवक (ओमान देश के हाई कमिश्नर) का प्रतिरूपण कर अधिकारियों एवं लोगों के साथ धोखाधड़ी करना पाया गया. पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण शेखर राणा पुत्र नरेन्द्र सिंह राणा खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर ओमान देश की एम्बेसी के फर्जी दस्तावेज बनाकर जनपद गाजियाबाद, मथुरा, फरीदाबाद आदि में वीआईपी प्रोटोकॉल प्राप्त करने के उद्देश्य व लोगो के साथ धोखाधड़ी करने हेतु इस्तेमाल करता है. अभियुक्त ने बताया कि ओमान देश का हाई कमिश्नर बताने से मुझे वीआईपी सुरक्षा एवं सुविधायें आसानी से मिल जाती है.

फर्जी तरह से अपनी कार में लगाई नीली नंबर प्लेट
केएस राणा ने बताया कि उसने अपनी प्राइवेट कार पर विदेशी राजनायकों के लिए प्रयोग में लायी जाने वाली नीली नम्बर प्लेट को फर्जी तैयार कर अपनी कार पर आगे व पीछे लगा ली और साथ ही कार के ऊपर लाल व नीली बत्ती, कार के आगे व पीछे के शीशे पर ओमान देश का फ्लैग स्टीकर, कार के अगले शीशे पर वर्ल्ड ह्यूमन राइट प्रोटेक्शन कमीशन का लाल रंग का स्टीकर भी लगाया है. मैंने व मेरे निजी सचिव देव कुमार ने लोगों को फर्जी तरीके से ओमान देश के हाई कमिश्नर का पद बताना शुरु किया. अभियुक्त उपरोक्त के द्वारा स्वीकार किया गया कि वह ओमान देश के हाई कमिश्नर के पद पर नियुक्त नहीं है. वह केवल गल तरीके से सुरक्षा व प्रोटोकॉल प्राप्त करने के उद्देश्य से ऐसा कूटरचित जाली दस्तावेज तैयार कर जहाँ भी वीआईपी सुरक्षा एवं सुविधा चाहिए होती थी उस जिले के जिलाधिकारी को भेजता था.

आगरा कॉलेज में पूर्व प्रोफेसर है केएस राणा, अपना खुद का कॉलेज भी
अभियुक्त कृष्ण शेखर राणा पुत्र नरेन्द्र सिंह राणा मूल रुप से आगरा का निवासी है तथा वर्तमान में 13, नेशनल पार्क रोड, लाजपत नगर 4 थाना अमर कॉलोनी, दिल्ली का निवासी है. केएस राणा वर्ष 1982 2015 तक आगरा यूनिवर्सिटी, आगरा (उ0प्र0) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत रहा तथा अभियुक्त का आगरा में कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नाम का एक कालेज तथा राजस्थान में एक रिर्जोट भी है. अभियुक्त द्वारा वर्ष 2015 में आगरा में प्रोफेसर के पद से रिटायर होने के पश्चाम वर्ष 2015 – 2018 तक पर्यावरण मंत्रालय में अप्रेजल अथोरिटी में काम किया गया तथा वर्ष 2018-2020 तक कुमांऊ यूनिवर्सिटी, नैनीताल (उत्तराखण्ड), वर्ष 2020 – 2021 तक अल्मोड़ा रेजिडेन्सियल यूनिवर्सिटी (उत्तराखण्ड), वर्ष 2021-2022 तक मेवाड़ यूनिवर्सिटी (राजस्थान) तथा वर्ष 2022 – 2024 तक जयपुर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (जयपुर) में वाइस चांसलर के रूप में कार्यरत रहा.

जीसीसी एनजीओ का मेंबन बन गया
अभियुक्त कृष्ण शेखर राणा पुत्र नरेन्द्र सिंह राणा वर्ष 2024 में INDIA GCC TRADE COUNCIL नामक एनजीओ, जिसका काम भारत का गल्फ देशों में व्यापार बढ़ाना है, का मेम्बर बन गया तथा बाद में उक्त एनजीओ का एनजीओ का ओमान देश से व्यापार बढ़ाने के लिए ट्रेड कमिश्नर बन गया और इसी का फायदा उठाकर वह खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर फायदा उठाने लगा। अभियुक्त द्वारा अपनी निजी गाड़ी रजिस्ट्रेशन संख्या HR 26 CN0088 का नं0 प्लेट बदलकर डिप्लोमेट्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली नीली रंग की नं० प्लेट जिसका नं0 88 CD 01 लगाकर इस्तेमाल किया जाने लगा.

प्रोटोकॉल के लिए जिलाधिकारी गाजियाबाद को भेजा था फर्जी लेटर
अभियुक्त कृष्ण शेखर राणा पुत्र नरेन्द्र सिंह राणा द्वारा खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर वीआईपी प्रोटोकॉल प्राप्त करने हेतु ओमान देश की एम्बेसी का एक फर्जी लेटर जिलाधिकारी गाजियाबाद के लिये भेजा गया. अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर मथुरा (उ0प्र0), फरीदाबाद (हरियाणा) में वीआईपी प्रोटोकॉल प्राप्त किया गया. फरवरी 2025 में दिल्ली के एक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में अभियुक्त द्वारा खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर चीफ गेस्ट के रूप में सम्मिलित रहा था. अभियुक्त द्वारा ऐसा कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी खुद को ओमान देश का हाई कमिश्नर बताकर वीआईपी प्रोटोकॉल प्राप्त कर गलत इस्तेमाल किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Good news: 5 pontoon bridges, including the one at Poiya Ghat, will soon be operational again in Agra…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा मेें पोइयाघाट पर जल्द फिर से शुरू होगा पैंटून...

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

error: Content is protected !!