आगरालीक्स..आगरा में होटल के अंदर आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी युवती. दो युवक पास में थे, तीसरे ने वीडियो बना परिचित को भेजा. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने खुद दर्ज किया मुकदमा, दो युवक अरेस्ट
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक 28 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा था जो कि एक होटल के कमरे का था. होटल के इस कमरे में एक युवती अर्धनग्न हालत में आपत्तिजनक स्थिति में पलंग पर पड़ी थी. युवती के पास ही दो युवक थे और तीसरा युवक वीडियो बना रहा था. लेकिन ये वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज किया और जांच कर दो युवकों को अरेस्ट किया है. पुलिस वीडियो बनाने वाले अब तीसरे साथी की तलाश में है.पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच की तो पता चला कि वीडियो मंटोला थाना क्षेत्र के एक होटल का है. युवती की ओर से मुकदमा दर्ज न कराए जाने पर मंटोला पुलिस ने स्वयं युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. वीडियो के आधार पर पुलिस ने दो युवक फैजान निवासी नाला महावीर मंटोला व शाहिद उर्फ समीर निवासी ढोलीखार मंटोला को अरेस्ट किया है.
परिचित ने कर दिया वायरलपकड़े गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने तीन सौ रुपये में युवती को बुलाया था. वीडियो बनाकर उन्होंने अपने एक परिचित को भेजी थी, वहीं से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. युवकों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती से संपर्क किया लेकिन उसने शिकायत करने से इनकार कर दिया. पुलिस ने दोनों युवकों को जेल भेज दिया है और अब इनके तीसरे साथी की तलाश में है.