Tuesday , 21 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Police caught three miscreants including two minors…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught three miscreants including two minors…#agranews

311

आगरालीक्स…आगरा में फाइनेंस कर्मी से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़. पुलिस ने दो नाबालिग सहित तीन बदमाश पकड़े…

आगरा की थाना पिनाहट पुलिस ने फाइनेंसकर्मी से लूट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ में अरेस्ट किया है. पुलिस ने तीन बदमाशों को अरेस्ट किया है जिनमें दो बाल अपचारी हैं. फायरिंग में मुख्य साजिशकर्ता के गोली लगी है जिसे पुलिस ने कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है.

डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा ने बताया​ कि 13 दिसंबर को फाइनेंस कर्मी योगेश के साथ 56 हजार रुपये की लूट हुई थी. लूट में एक बाइक पर चार बदमाश थे लेकिन एक बदमाश को मौक्े पर ही पीड़ित ने पकड़ लिया जबकि तीन बदमाश फरार थे. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूट का मुख्य साजिशकर्ता नितेश भागने की फिराक में है.

इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ना चाहा लेकिन बदमाश ने गोली चला दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें मुख्य साजिश कर्ता के पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इसके बाद उसे पकड़ लिया. पुलिस ने निशानदेही पर दो अन्य नाबालिग साथियों को भी अरेस्ट किया है. इनके पास से लूट में शामिल बाइक, तमंचा और करीब 25 हजार कैश मिला है. बाकी की रकम खाते में ट्रांसफर कर ली.

आरोपी ने बताया कि उसकी मां ने फाइनेंस कराया था. वो किस्त जमा करती थी. ऐसे में उन्होंने कलेक्शन एजेंट को लूटने का प्लान बनाया.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

टॉप न्यूज़

Agra: Body of a young man found in the Shahi Taalab of the Fatehpur Sikri…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी स्मारक के शाही तालाब में मिली युवक की लाश…कई दिन...

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

error: Content is protected !!