Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Police caught two miscreants doing chain snatching…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra News: Police caught two miscreants doing chain snatching…#agranews

176

आगरालीक्स…आगरा में महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर चेन व मंगलसूत्र लूटने वाले दो बदमाश पुलिस ने पकड़े. यहां के रहने वाले हैं दोनों बदमाश

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा मय कारतूस, तीन चेन, एक लॉकेट बरामद किया है. ये दोनों बदमाश महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर चेन व मंगलसूत्र लूटने की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.

13 मई को एक महिला ने थाना सिकंदरा में सूचना दी कि वह मथुरा से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थी. इस दौरान सिकंदरा चौराहे पर दो बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से झपट्टा मारकर मेरी सोने की चेन लूट ली और भाग गए. वहीं इससे आज शिव सिंह ने थाना किसंदरा में सूचना दी कि 12 मई को वह अपनी पत्नी सहित खाटू श्याम मंदिर जीवनी मंडी से अपने घर शास्त्रीपुरम आ रहे थे. करकुंज चौराहा से दो बदमाश बगल में आए और मेरी पत्नी के गले से एक चेन व एक ताले का मंगलसूत्र का पेंडल छीनकर भाग गए. पुलिस ने दोनों ही मामलों को दर्ज कर लिया था.

आज पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार दो बदमाश किसी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल कट के पास पुल के नीचे खड़े हुए हैं. इनके पास असलाह भी है. पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस को देखकर बदमाश सकपका गए और भागने लगे लेकिन पुलिस ने दोनों का पीछा किया इस पर बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर भी किया लेकिन पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए घेराबंदी कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया. पुलिस ने इनके कब्जे से तीन लूटी गई चेन, एक मंगलसूत्र का पैंडेट बरामद किया है.

पकड़े गए बदमाशों के नाम रामजीत और तेजवीर उर्फ भूरा हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Help Desk and Holding areas set up at Agra Cantt and Mathura Junction for PET Exam 2026 …#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पीईटी परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों के लिए रेलवे...

आगरा

Agra News: Cultural Week Finale Celebrated at St. Anthony’s Academy…#agranews

आगरालीक्स...सेंट एंथोनीज़ एकेडमी में मनाया कल्चरल वीक फिनाले. छात्रों को भारतीय त्योहारों,...

आगरा

Agra News: Re-polling will be held on October 26 at three booths in the Agra Division Teachers’ Constituency…#agranews

आगरालीक्स…आगरा खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के तीन बूथों पर 26 अक्टूबर को...

आगरा

Agra News: Major action ahead of the festival: 273 packets of makhana seized; 12 samples sent for testing…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में त्योहार से पहले बड़ी कार्रवाई 273 पैकेट मखाना किए सीज....

error: Content is protected !!