आगरालीक्स…आगरा के मिशनरी स्कूल में पढ़ने वाला दसवीं का स्टूडेंट गायब हुआ तो पुलिस ने 26 घंटे बाद उसे ढूंढ निकाला…
आगरा के मिशनरी स्कूल सेंट कॉनरेडस में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र अनुपम को पुलिस ने गायब होने के बाद 26 घंटे के अंदर ढूंढ निकाला है. पुलिस ने उसे तलाश कर उसके परिजनेां के सुपुर्द कर दिया है.
ये हैं मामला
आगरा के सेंट कानरेडस स्कूल के 10 वीं के छात्र अनुपम कृष्णा पैराडाइज, कालिंदी विहार 100 फुटा रोड, यमुना पार में अपनी मां रीता के साथ रह रहे हैं। अनुपम के पिता सुधीर कुमार सिविल इंजीनियर हैं और चेन्नई में कार्यरत हैं। सोमवार को अनुपम अपनी साईकिल ठीक कराने के लिए घर से निकला, वह अपने साथ फुटबॉल भी ले गया। काफी देर तक घर न लौटने पर मां रीता घबरा गई, उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से तलाश की लेकिन अनुपम का कोई पता नहीं चला। अनुपम के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए मां रीता ने थाना एत्माउददौला में तहरीर दी।

26 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला स्टूडेंट
गुम हुए नाबालिग बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस ने जांच तेज कर टीम गठित कर दी. इस दौरान पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए सीसीटीवी, मुखबिर, लोगों से पूछताछ व कंट्रोल रूम आदि पर सूचना के विभिनन माध्यमों द्वारा लगातार प्रयास किए गए. इसी दौरान पुलिस ने बच्चे को वाटर वक्र्स के पास से बरामद कर लिया. बच्चे को थाने लाकर पुलिस ने परिजनेां को सूचना दी और उसे उनके हवाले कर दिया. पुलिस ने 26 घंटे के अंदर बच्चे को ढूंढ निकाला जिस पर बच्चे के परिजनों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए प्रशंसा की. बताया जाता है कि वह किसी बात पर नाराज होकर चला गया था और रातभर किसी साथी के घर पर जाकर रुक गया था.