Tuesday , 25 August 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Police nabbed the accused in a young man’s murder during an encounter…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Police nabbed the accused in a young man’s murder during an encounter…#agranews

49

आगरालीक्स…आगरा के 20 साल के युवक ने मांगी थी लिफ्ट. बाद में एक प्लॉट में मिली थी उसकी नग्न लाश..पुलिस ने चौंकाने वाला किया खुलासा, हत्यारा पकड़स

आगरा के एत्मादपुर के रहने वाले 20 साल के युवक कमल की हत्या कुकर्म के प्रयास में की गई थी. मृतक कमल ने फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अपनी ननिहाल नगला गुलरिया जाने के लिए एक लोडर चालक से लिफ्ट मांगी थी. लोडर चालक ने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया था जिसका विरोध करने पर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस को कमल की लाश एक निर्माणाधीन प्लॉट में मिली थी. पुलिस ने आरोपी लोडर चालक को मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में युवक की हत्या करना स्वीकार किया है.

परिजनों ने दी ये जानकारी
मृतक युवक कमल के पिता ने बताया कि 22 अगस्त की रात 8 बजकर 30 मिनट पर किसी का फोन बेटे कमल के मोबाइल पर आया था. इसके बाद कमल फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हलपुरा में स्थित अपनी ननिहाल चला गया था. पिता के अनुसार रात 12 बजे एक लोडर चालक आकाश निवासी गुलरिया थाना रामगढ़ का फोन उनके मोबाइल पर आया और बेटे कमल से बात हुई थी. बेटे ने बताया कि मामा के घर हलपुरा जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला है. इस पर लोडर चालक से लिफ्ट ली है.. इसके बाद फोन काट दिया. रविवार देर रात बेटे का शव चिश्ती नगर निवासी हसन के नगला गुलरिया में एक निर्माणा​धीन मकान में मिला था.

मुठभेड़ में लोडर चालक किया अरेस्ट
पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लोडर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे. एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को रामगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सांती रोड के आसपास छुपा हुआ है. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली. लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी लोडर चालक आकाश घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन और लोडर टिर्री बरामद की है.

कुकर्म का किया था प्रयास
पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि 22—23 अगस्त की रात को कमल ने उससे नगला गुलरिया जाने के लिए लिफ्ट मांगी थी. वहां पहुंचने के बाद उसने कमल के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया. कमल द्वारा विरोध करने पर आकाश ने उसके सिर में ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी शव को नग्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया था. पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Railway Junior Engineer hit by a train in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. ट्रेन की चपेट में आए रेलवे के अवर...

टॉप न्यूज़

Agra News: 287 passengers were caught during ticket checking at Agra Cantt Railway Station…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर चली ऐसी टिकट चेकिंग कि मच गई अफरातफरी, कोई...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Yellow alert for heavy rain in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश का यलो अलर्ट. मौसम विभाग ने फिर जताए...

टॉप न्यूज़

Agra News: Man falls into an 80-foot-deep well; fireman risks his life to descend and save him…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नामनेर के पास 80 फीट गहरे कूएं में गिरा व्यक्ति....

error: Content is protected !!