आगरालीक्स…आगरा में कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को लूटने वाले तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे. तमंचा और जिंदा कारतूस मिले..
आगरा के थाना इरादतनगर पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल तीन बदमाशों को पकड़ लिया है. पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, एक देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस 315 बोर भी बरामद किया है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.थाना इरादतनगर में 4 अगस्त को कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर ने तहरीर दी कि वह शाम करीब सवा 8 बजे कोल्ड स्टोर से घर जा रहा था. रास्ते में वीकापुर की पुलिया के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक व 10 जार रुपये कैश लूट लिए थे. पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी. आज गुरुवार सुबह पुलिस थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन बदमाशों को धर दबोचा. पुलिस ने इसके पास से दो बाइक, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है. मैनेजर से लूटी गयी मोटरसाइकिल की पहचान मिटाने के लिये मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट को हटा दिया गया व चेसिस नम्बर को घिसकर मिटा दिया गया था.
पकड़े गए बदमाशों के नामकृष्णकान्त पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम मढी कोलारी थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा।
सूरज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जयनगर थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा।
राहुल पुत्र रनवीर निवासी ग्राम जयनगर थाना डौकी कमिश्नरेट आगरा।