आगरालीक्स…आगरा में 4 और 5 अगस्त पर हाईअलर्ट पर रहेगी पुलिस सुरक्षा. चार को सावन का सोमवार और 5 अगस्त को आ सकत हैं सीएम योगी…
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के लिए आने वाला सप्ताह सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ा होने वाला है. चार अगस्त सोमवार को सावन का अंतिम सोमवार है और इस दिन पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला लगता है. ऐसे में रविवार से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के अलावा सभी शिव मंदिरों के आसपास रहेगी. वहीं 5 अगस्त को प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं. वे यहां पर एडीए की बहुचर्चित अटलपुरम योजना का शुभारंभ करेंगे. सीएम की सुरक्षा के लिए भी पुलिस ने तैयारी की है.5 अगस्त को आ सकते हैं सीएम योगी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में पांच अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं वे मंडलायुक्त कार्यालय में समीक्षा करेंगे इसके साथ ही अटलपुरम की लॉचिंग भी करेंगे. लांच होने के बाद आठ अगस्त से प्लॉट की बुकिंग शुरू हो जाएगी. सीएम योगी तीन घंटे आगरा में रहेंगे लेकिन अभी कोई भी आधकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है.
ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी चौकस
सावन महीने के चौथे और अंतिम सोमवार को पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला लगेगा. इसको लेकर यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है. किसी भी तरह का वाहन पृथ्वीनाथ मंदिर की ओर जाने नहीं दिया जाएगा. इसके अलावा कैलाश महादेव, बल्केश्वर महादेव, रावली, राजेश्वर महादेव, मनकामेश्वर पर भी अतिरिक्त पुलिसबल तैनात किया जाएगा और यहां भी यातायात व्यवस्था पुख्ता रहेगी. रविवार शाम 4 बजे से सोमवार देर रात तक भारी वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.