Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News : Police start property attachment process against Bookie Ankush Mangal in Agra #agra
आगराबिगलीक्स

Agra News : Police start property attachment process against Bookie Ankush Mangal in Agra #agra

375

आगरालीक्स…… आगरा में टी 20 वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट बुकी अंकुश मंगल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आलीशान कोठी सहित संपत्ति जब्त करने पहुंची पुलिस।

आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय बुकी ब्रज धाम फेज वन कमला नगर निवासी अंकुश मंगल और उसके साथियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इनके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की गई थी। पिछले दिनों पुलिस ने बुकी अंकुर बंसल के साथी के फरार चलने पर कुर्की पूर्व की कार्रवाई की थी।


बुकी अंकुश मंगल की संपत्ति जब्त की कार्रवाई
पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन और पुलिस की टीम ब्रज धाम फेज वन स्थित बुकी अंकुश बंसल की कोठी पर पहुंची। संपत्ति जब्त करने से पहले मुनादी कराई गई। इसके बाद पुलिस ने 14 ए के तहत संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की।

हाईस्कूल फेल अंकुश मंगल बन गया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बुकी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बुकी अंकुश मंगल को इसी साल जून में पकड़ा था, बुकी अंकुश मंगल ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह मूलरूप से जगनेर का रहने वाला है, वह हाईस्कूल में फेल होने पर 2007 में आगरा आ गया। आगरा के एक बड़े बुकी के लिए काम करने लगा। 2014 में अंकुश मंगल ने क्रिकेट का सटटा शुरू कर दिया और 2017 तक आगरा में सटटा कराया। पुलिस कार्रवाई शुरू होने पर वह आगरा छोड़कर नोएडा और गुरुग्राम में रहने लगा। इसके बाद से वह नोएडा से ही सटटेे का अंतरराष्ट्रीय सिंडीकेट चला रहा था। अंकुश मंगल पर अकूल संपत्ति बताई जा रही है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

error: Content is protected !!