आगरालीक्स,,,Agra News: आगरा में 11 थानों के प्रभारी बदले गए। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने शहर के चारऔर देहात के सात थानों के प्रभारियों में किया गया बदलाव।
आगरा पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने 11 थानों के प्रभारी बदले हैं। सैंया थानाध्यक्ष सैंया निशामक त्यागी को थानाध्यक्ष रकाबगंज बनाया है। थाना फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना ट्रांस यमुना, थानाध्यक्ष डौकी योगेश कुमार को थानाध्यक्ष कमला नगर और थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना रोहित कुमार को थानाध्यक्ष एमएम गेट बनाया है।
ये बनाए गए थानाध्यक्ष व प्रभारी निरीक्षक
थाना कमला नगर -योगेश कुमार
थाना एमएम गेट -रोहित कुमार
थाना ट्रांस यमुना -धर्मेंद्र कुमार
थाना रकाबगंज -निशामक त्यागी
थाना फतेहाबाद- तरुण धीमान
थाना बरहन -आशुतोष रघुवंशी
थाना निबोहरा -ब्रजेश कुमार गौतम
थाना सैंया- गुरुविंद्र सिंह
थाना डौकी- सुनीत शर्मा
थाना मंसुखपुरा -नीरज बाबू
थाना पिढौरा -रविंद्र सिंह
इन्हें दी गई ये जिम्मेदारी
प्रभारी निरीक्षक निबोहरा को अपराध शाखा,वाचक पुलिस उपायुक्त लाइसं को अपराध शाखा, थानाध्यक्ष रकाबगंज सौरभ सिंह को प्रभारी साइबर सर्विलांस सेल, थानाध्यक्ष एमएम गेट अजब सिंह को साइबर सेल , थानाध्यक्ष मंसुखपुरा अजीत सिंह को साइबर सेल भेजा गया है।