आगरालीक्स …आगरा में आज से कलेक्ट्रेट में डाक मतपत्रों से मतदान होगा, कल से बुजुर्ग मतदाताओं के वोट डलवाने के लिए पोलिंग पार्टियां घर जाएंगी। चुनाव डयूटी में लगे लोग सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे।
आगरा में सात मई को मतदान होना है, इसके लिए चुनाव डयूटी में लगे कर्मचारियों को डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए 28 से 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। कलेक्ट्रेट में दो बूथ बनाए गए हैं, सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारी मतदान कर सकेंगे।
कल से घर जाएंगी पोलिंग पार्टिंया
वहीं, 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं का मतदान कराने के लिए सोमवार से पोलिंग पार्टिंया घर घर जाएंगी। आगरा में 501 मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया है।