आगरालीक्स...आगरा में ग्यारहवीं शरीफ में कुल की रस्म के बाद मांगी अमन चैन की दुआ, देश के अलग अलग हिस्सों से आए जायरीन
ताज नगरी के सेव का बाजार में मेवा कटरा स्थित अस्थाना आलिया ए कादरिया में ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर दूसरे दिन गुरुवार को सज्जादनशी सैयद सिनवान अहमद शाह की सरपरस्ती में कुल की रस्म अदा करवाई गई। कुल की रस्म के बाद का दुआ की गई। इसके बाद लंगर तकसीम किया गया। जिसमें देश के अलग अलग हिस्सों से आए जायरीनों ने शिरकत की। सज्जादनशी सैयद सिनवान अहमद शाह ने बताया कि ग्यारहवी शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। देश के नामी गिरामी कव्वालों ने देर रात तक हजरत गौस ए आजम की शान में सूफियाना कव्वालियां पेश कीं। साथ ही लंगर तकसीम किया गया। जायरीनों ने फातिहा भी पड़ी। ईशा की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ भी की गई।
इस दौरान संयोजक सय्यद शमीम शाह, सय्यद शिराज अहमद शाह बीजेपी महानगर राज कुमार गुप्ता ,धन कुमार जैन , लक्ष्मी नारायण वर्मा , सय्यद मैराजुद्दीन, मनोज जी , रवि अरोड़ा, दीपक अग्रवाल, सय्यद अजमल अली,सय्यद इरफान सलीम, सुनील अग्रवाल, ,सैयद अदीब शाह, विजय सिंह , सय्यद नदीम हाशमी ,सय्यद शब्बीर अली, अजमेर शरीफ से हमज़ा चिश्ती, फतहपुर सीकरी से अरशद फरीदी, ग्वालियर से राशिद खानूनी, गौरव शर्मा , नवीन गौतम बीकानेर से हाफिज फरमान अली ,द फिरोजाबाद से गुलाम समधानी, दरगाह अबुलउला के मोतशीन अली, सय्यद अशफाक अहमद, डॉक्टर सिराज कुरैशी, समी आगाई, सूफी मुबीन मियां ,सय्यद मतीन अहमद साथ शहर के गणमान्य लोग शामिल रहे।