Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Agra News: Pre booking of iPhone 16 in Agra. 150 phones were booked in 24 hours…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Pre booking of iPhone 16 in Agra. 150 phones were booked in 24 hours…#agranews

219

आगरालीक्स…आगरा में आईफोन 16 की प्री बुकिंग. 24 घंटे में 150 फोन हुए बुक. युथ में जबर्दस्त क्रेज. जानिए आईफोन 16 के मॉडल्स, स्पेशलिटीज और कीमत…

एपल के फ्लैगशिप आईफोन 16 सीरीज की लांचिंग 9 सितंबर को हो चुकी है. 13 सितंबर से 16 सीरीज के लिए प्री बुकिंग भी शुरू हो गई है. सीरीज के सभी चार मॉडल आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो, आईफोन 16 प्रो मैक्स. के लिए शिपिंग 20 सितंबर से शुरू होने वाली है. ऐसे में नई आईफोन बुक करने के लिए आगराइट्स में जमकर होड़ मच गई है.

संजय प्लेस स्थित आईप्राइम शोरूम के संचालक रवि ने बताया कि आईफोन की इस सीरीज को बुक करने के लिए युवाओं में जबर्दस्त क्रेज है. 24 घंटे के अंदर हमारे यहां 150 आईफोन 16 सीरीज के मॉडल्स बुक हो चुके हैं और यह संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है. 20 सितंबर को इसकी सेल स्टार्ट हो जाएगी.

खासियत
आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस के स्पेसिफिकेशन्स करीब—करीब एक जैसे हैं. हालांकि इनकी बैटरी और डिस्प्ले साइज अलग अलग हैं.
आईफोन 16 में 6.1 इंच का डिस्प्ले हैं तो वहीं प्लस मॉडल में 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है.दोनेां ही मॉडल में सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है.
प्रोसेसर’ आईफोन 16 और आईफोन 16 प्लस दोनों ही मॉडल में नया ए18 प्रोसेसर दिया गया है. एपल का दावा है कि यह चिपसेट ए16 बायोनिक की तुलना में 30 प्रतिशत फास्ट है. इसके सथ ही नए मॉडल का जीपीयू पिछले से 40 प्रतिशत फास्ट है.
कैमरा: आईफोन 16 सीरीज में 48 एमपीका प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फोन में 12एमपी का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया गया है. यह कैमरा सेंसर मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपेार्ट करता है. इसके साथ ही दोनों ही मॉडल में 12एमपी का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है.
साफ्टवेयर आइफोन सीरीज कंपनी के लेटेस्ट iOS 18 के साथ लांच की गई है.
एपल का नया आईफोन 16 का लेटेस्ट 3-nm A18 चिपसेट के साथ पेश किया गया है. नए ​चिपसेट पहले से बेहतर न्यूरल नेटवर्क डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जो नयू जेनरेशन एआई फीचर को सपोर्ट करेंगे.

iPhone 16 सीरीज की कीमत
iPhone 16
128GB: 79,900 रुपये
256GB: 89,900 रुपये
512GB: 1,09,900 रुपये

iPhone 16 Plus
128GB: 89,900 रुपये
256GB: 99,900 रुपये
512GB: 1,19,900 रुपये

iPhone 16 Pro
128GB: 1,19,900 रुपये
256GB: 1,29,900 रुपये
512GB: 1,49,900 रुपये
1TB: 1,69,900 रुपये

iPhone 16 Pro Max
256GB: 1,44,900 रुपये
512GB: 1,64,900 रुपये
1TB: 1,84,900 रुपये

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

आगरा

Agra News: A blood donation camp was held at Help Agra Hospital. 55 people donated blood…#agranews

आगरालीक्स...आगरा के हेल्प आगरा हॉस्पिटल में लगा रक्तदान शिविर. 55 लोगों ने...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!