आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल के लिए मेधावियों की प्रस्तावित सूची जारी। सात अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति। ( Agra News: Proposed Medal List prepare for 91st Convocation of DBRAU, Agra#Agra)
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 152 मेडल दिए जाते थे। दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले पदक के लिए लोग धरोहर राशि जमा करते हैं, इससे मिलने वाली ब्याज से उनके स्वजन के नाम से मेडल दिए जाते हैं। एमफिल पाठ्यक्रम 2020 में बंद हो चुका है। मेडिकल कालेजों की संबद्धता 2021 से विश्वविद्यालय से समाप्त होकर अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी से हो गई हैं, इसलिए मेडिकल के भी मेडल नहीं दिए जा रहे हैं। नई शिक्षा नीति से पाठ्यक्रम में किए गए बदलाव से एमए सहित कई पाठ्यक्रम के प्रश्न पत्र ही समाप्त हो गए हैं। ये मेडलकिसी अन्य विषय में दिए जाने चाहिए लेकिन इस पर अभी विचार नहीं किया गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए 90 वें दीक्षांत समारोह में 152 में से 109 पदक दिए गए थे।
विवि की वेबसाइट पर जारी की गई सूची
विवि ने दीक्षांत समारोह के लिए मेडल की प्रस्तावित सूची सोमवार रात को विवि की वेबसाइट पर जारी कर दी गई। सूची को देखने के बाद आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है जिससे अगर किसी छात्र के नंबर अधिक हैं और वह सूची में शामिल नहीं है तो मेडल सूची में संशोधन किया जा सके। आपत्ति सात अगस्त शाम चार बजे तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
प्रस्तावित मेडल सूची के लिए क्लिक करें
https://dbrau.ac.in/wp-content/uploads/2025/08/91st-Convocation-Medal-List-2025-Proposed.pdf