Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: ‘Rail Madad App’ is helping passengers in trains…#agranews
आगरा

Agra News: ‘Rail Madad App’ is helping passengers in trains…#agranews

285

आगरालीक्स…ट्रेन में यात्रियों की मदद कर रहा ‘रेल मदद एप’. बच्चों को दूध से लेकर दवा तक मंगा सकते हैं, शिकायत भी करें. ऐसे करेगा ऐप काम

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए ‘रेल मदद’ ऐप की सुविधा दी जा रही है। ट्रेनों में सफर के दौरान यात्री इस ऐप की सहायता से मदद या फिर ट्रेन से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। इसमें ट्रेन में साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, बुजुर्ग यात्रियों को ऊपरी बर्थ की जगह नीचे वाली बर्थ, बुजुर्ग की दवाई, बच्चे को दूध या फिर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय मदद ली जा सकती है। आगरा मंडल में माह मई- 2024 में 730 शिकायतों का 40 मिनट के औसत समय में तत्काल निस्तारण किया गया है।

आगरा मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए संकल्पित है। आगरा मंडल द्वारा कई उद्धारण चिन्हित किये है जैसे एक यात्री ने हेल्पलाइन नं. 139 पर कॉल करके यात्रा के दौरान हुई असुविधा के सम्बन्ध में बताया जिस पर वाणिज्य नियंत्रक द्वारा कोच में कार्यरत टिकट जांच कर्मचारी को सूचित कर यात्री की समस्या का समाधान किया।

गाड़ी संख्या 09111 गोरखपुर स्पेशल में यात्रा के दौरान यात्री द्वारा 139 पर कॉल करके 15 माह के बच्चे के लिए बेबी मिल्क की मांग किये जाने पर वाणिज्य नियंत्रक , आगरा द्वारा हेड टीटीई को सूचित कर यात्री को आगरा फोर्ट स्टेशन पर बेबी मिल्क उपलब्ध कराकर यात्री की समस्या का समाधान किया , टॉयलेट ओवरचार्जिंग अदि जैसे मामलो का निस्तारण भी तत्काल रूप से किया है।

गाड़ी संख्या-12280 ताज एक्सप्रेस में रवि नाम के यात्री का बैग मथुरा जं. स्टेशन पर छूट गया था। यात्री मथुरा जं. से वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी स्टेशन तक सफर करना था। यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद मांगी वाणिज्य नियंत्रक आगरा द्वारा उप स्टेशन प्रबंधन /वाणिज्य आगरा को सूचना दी गई की गाड़ी संख्या 12280 के डी -13 कोच के बर्थ संख्या 85 – 86 पर दो ट्रॉली बैग गाड़ी में ही छूट गए ,यात्री को मथुरा से ट्रेन में चढ़ना था लेकिन किसी कारण वस नहीं चढ़ पाए और उनका सामान गाड़ी में ही रह गया था , जिसके उपरांत उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य आगरा छावनी स्टेशन में कार्यरत ऑन ड्यूटी स्टाफ श्री सोनू कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए उस बैग को खोज कर अपने कब्जे में लेकर यात्री को सूचित किया कि बैग सुरक्षित मिल गया है।

तत्काल निवारण करना है उद्देश्य
रेलवे ऐप के जरिए ऑनलाइन सुविधाओं दे रही है, ताकि आसानी से शिकायतें पहुंच सके और उनका निवारण भी तत्काल किया जाए। रेल मदद ऐप के जरिए सफर के दौरान पानी, बिजली, सफाई सहित अन्य शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके साथ ही किसी भी तरह की समस्या भी इस ऐप के जरिए कर सकते हैं। सुविधाएं मांगने या शिकायत करने के लिए जनरल डिटेल्स, घटना की तारीख, घटना स्थल, पर्सनल डिटेल, मोबाइल नम्बर और इ-मेल जैसी सूचनाएं देनी होंगी।

यात्रियों से मांगा जाता है फीडबैक
रेल मदद ऐप पर शिकायत या समस्या बताने पर रेलवे द्वारा उसका समाधान तत्काल किया जा रहा है। रेलवे ने हर समस्या के समाधान की समय सीमा भी निर्धारित की हुई है। निर्धारित समय में समाधान न होने पर वह शिकायत उच्च अधिकारी तक पहुंच जाती है। साथ ही समाधान की सूचना भी शिकायतकर्ता को देते हुए उससे फीडबैक भी लिया जाता है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Khatu Shyam Temple resounded with chants of “Shyam” and devotional hymns..#agranews

आगरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर बुधवार को श्याम...

आगरा

Agra News: The Varshayog Kalash Sthapana ceremony commenced at the Chhipitola Jain Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के छीपीटोला जैन मंदिर में वर्षायोग कलश स्थापना का हुआ शुभारंभ....

आगरा

Agra News: Secretary, District Legal Services Authority inspected the mental hospital in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के मानसिक चिकित्सालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने...

आगरा

Agra : A crowd of thousands of devotees flocked to hear Jaya Kishori at the Shrimad Bhagwat Katha at Rajdevam, Agra

आगरालीक्स…रिश्ता कोई हो, निस्वार्थ प्रेम से बड़ा कुछ नहीं..आगरा के राजदेवम में...

error: Content is protected !!