आगरालीक्स…आगरा के घटिया आजम खां पर 39 दुकानें सील. दुकानदारों ने किया हंगामा
आगरा के घटिया आजम खां पर रेलवे ने 39 दुकानों को सील किया है. ये दुकानें रेलवे सुरंग के ऊपर बनी हुई हैं. रेलवे की इस कार्रवाई का दुकानदारो ने विरोध व हंगामा भी किया लेकिन पुलिस और आरपीएफ के आगे उनकी एक न चली. दुकानों के संचालकों ने रेलवे को लाइसेंस फीस जमा नहीं की है.
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि घटिया आजम खां में रेलवे की सुरंग बनी है. इसके ऊपर प्लॉट नंबर एक और तीन पर 39 दुकानें बनी हुई हैं. इन दुकानों के संचालकों ने वर्ष 2016 से लाइसेंस फीस जमा नहीं की है. कई बार नोटिस भी दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. दुकानदारों ने हंगामा किया लेकिन रेलवे ने नियमों का हवाला देते हुए उनको कार्रवाई में बाधक न बनने की चेतावनी दी. थाना हरीपर्वत पुलिस और आरपीएफ ने स्थिति को संभाले रखा.