आगरालीक्स…आगरा में राहत बनकर आई बारिश. मौसम हुआ खुशनुमा. 9 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ तापमान. अगले चार दिन तक….
आगरा में आज सुबह से घने काले बादल छाए हुए हैं और ये बादल बारिश भी लेकर आए हैं. आज सुबह से दो से तीन बार आगरा में बारिश हो चुकी है. बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को उमसभरी गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिली है. आज सुबह से ही काले बादलों का डेरा आसमान में लगा रहा. पहले सुबह 9 बजे के बाद बारिश हुई और फिर दोपहर को दो बजे. इसके बाद भी हल्की बूंदाबांदी हुई है.

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. बारिश का क्रम जारी रह सकता है और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की जाएगी.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 08/07/23) 29.0
Departure from Normal(oC) -9
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 08/07/23) 27.5