आगरालीक्स….Agra News: आगरा में सनसनीखेज राज चौहान हत्याकांड में लखनऊ में शिकायत के बाद हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव पुराने मामले में जमानत कटवाकर जेल चला गया।
आगरा के यमुनापार में 23 दिसंबर 2025 की रात को टेढ़ी बगिया के पास स्थित गेस्ट हाउस में राज चौहान की हत्या कर दी थी, राज चौहान के सात गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरबाज मंसूरी को मुठभेड़ में मार दिया था, इस मामले के नौ हत्यारोपी जेल में हैं।
राज चौहान की मां ने लखनऊ में की थी शिकायत, मोनू यादव पर मुख्य साजिशकर्ता का आरोप
पुलिस की कार्रवाई से राज चौहान की मां नाखुश थी, उन्होंने लखनऊ में शिकायत की थी।
आरोप लगाए थे कि उनके बेटे राज चौहान की हत्या मोनू यादव ने कराई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की समीक्षा कराई और इस मामले में जो भी संलिप्त हैं उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए थे। इसकी भनक मोनू यादव को लग गई। मोनू यादव ने रंगदारी और एससी एसटी के पुराने मामले में जमानत कटवाई और जेल चला गया। इसके बाद पुलिस को जानकारी हुई।