आगरालीक्स …Agra News: आगरा की 148 साल पुरानी रामबरात विघ्नहर्ता भगवान गणेश की झांकी के साथ हुई शुरू, जों कहां और कितने बजे प्रभु श्रीराम और उनके भ्राता के कर सकेंगे दर्शन
148 साल पुरानी उत्तर भारत की प्राचीन रामबारात बुधवार को दोपहर दो बजे लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से शुरू हो गई, पहले श्री गणेश की झांकी निकली, इसके साथ ही झांकी निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम छह बजे प्रभु श्री राम और उनके चारों भाई लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से रथ पर सवार होकर निकलेंगे। रावतपाड़ा होते हुए प्रभु श्री राम का रथ रात 12 बजे बेलनगंज चौराहे पर पहुंचेगा, राम बारात मार्ग से होते हुए सुबह चार बजे जनकपुरी आयोजन स्थल कमला नगर में प्रभु श्री राम सुबह बारात लेकर पहुंचेंगे और अगले दिन 18 सितंबर यानी गुरुवार को जनकारी आयोजन होगा।
यहां से निकलेगी राम बारात

लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से 17 सितंबर को दोपहर दो बजे प्रभु श्रीराम की बारात शुरू होगी।
प्रभु श्री राम सहित चारों भाई शाम छह बजे लाला चन्नोमल की बारहद्वारी से रथ पर सवार होकर निकलेंगे
रामबारात लाला चन्नोमल की बारहद्वारी श्री मनकामेश्वर मंदिर से रावतपाड़ा, दरेसी नंबर एक, दरेसी नंबर दो, छत्ता बाजार, कचहरी घाट, बेलनगंज, धूलियागंज, किनारी बाजार, सिटी स्टेशन रोड, छिली ईंट, फुलटटी बाजार, सेब का बाजार होते हुए झांकियां श्री मनकामेश्वर मंदिर वाले मार्ग पर पहुंच जाएंगी और प्रभु श्री राम सहित भाईयों के रथ जनकपुरी आयोजन स्थल कमला नगर में सुबह 18 सितंबर को प्रभु श्री राम बारात लेकर पहुंचेंगे